top of page

आइए जानते हैं : Nokia 3310 ये सब है नए वर्जन में

  • Anuj Tiwari
  • Feb 27, 2017
  • 2 min read

नोकिया ने रविवार को आखिरकार बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सबसे ज्यादा पॉप्युलर हैंडसेट Nokia 3310 को लॉन्च कर दिया। 17 साल बाद री-लॉन्च हुए इस फोन के लॉन्च होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

आइए जानते हैं कि नोकिया के इस नए वर्शन फोन में कंपनी ने क्या कुछ फीचर्स दिए हैं और क्या अपग्रेड किया है....

बैटरी

इस सॉलिड फोन की बैटरी भी सॉलिड होगी और इसका अनुमान लगभग सभी को पहले से था। कंपनी का दावा है कि Nokia 3310 की बैटरी पूरे एक दिन का टॉकटाइम देगी। यह 1200 एमएच की है। इसके साथ ही यह महीने भर का स्टैंडबाय बैकअप भी देगी। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

सांप वाला गेम

AF

Nokia 3310 में सांप वाला गेम भला कौन भूल सकता है? कंपनी ने अपग्रेडेड वर्शन में भी इसे दिया है। इतना ही नहीं, अब तो Nokia 3310 की स्क्रीन को रोशनी में भी देखा जा सकेगा। इसकी स्क्रीन कलरफुल होगी।

कनेक्टिविटी

इस फोन में कॉलिंग और मेसेजिंग के लिए 2जी कनेक्टिविटी दी गई है। एफएफ रेडियो भी है। यह चार अलग रंगों में उपलब्ध होगा।

डिजाइन

Nokia 3310 के डिजाइन की बात करें तो यह नई है लेकिन इसके बावजूद इसे देखने में फील वही पुराना वाला आता है। यह कर्व्ड शेप का है। Nokia 3310 में 16 जीबी की इंटरनल मेमरी दी जाएगी और इसे अधिकतम 32जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरा

Nokia 3310 के अपग्रेडेड वर्शन में कैमरा भी दिया गया है। यह 2 मेगापिक्सल कैमरा आपको फोटो क्लिक करने में मदद करेगा। नोकिया ने इस फोन के दो वैरिएंट उतारने का फैसला लिया है। इसमें एक सिम और दो सिम वाले फोन उतारने का फैसला लिया गया है। Nokia 3310 की कीमत 3,448 रुपये के आसपास होगी।


 
 
 

Comments


Featured Posts
Recent Posts
Archive
Search By Tags
Follow Us
  • Facebook Basic Square
  • Twitter Basic Square
  • Google+ Basic Square

© 2023 by Claire Bryant. Proudly created with Wix.com

bottom of page